
कहाँ तो तय था चराग़ाँ हर एक घर के लिये
Kahan To Tay Tha Charaghan Har Ek Ghar Ke Liye
Dushyant Kumar
6 verses · ~11 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

9 verses · ~1 min
उनके वादे कल के हैं हम मेहमाँ दो पल के हैं ।
कहने को दो पलके हैं कितने सागर छलके हैं ।
मदिरालय की मेज़ों पर सौदे गंगा जल के हैं ।
नई सुबह के क्या कहने ठेकेदार धुँधलके हैं ।
जो आधे में छूटी हम मिसरे उसी ग़ज़ल के हैं ।
बिछे पाँव में क़िस्मत है टुकड़े तो मखमल के हैं ।
रेत भरी है आँखों में सपने ताजमहल के हैं ।
क्या दिमाग़ का हाल कहे सब आसार खलल के हैं ।
सुने आपकी राही कौन आप भला किस दल के हैं ।
इति

Paired Painting
Shivaji Maharaj and Baji Prabhu at Pawan Khind
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Unke Vade Kal Ke Hain carries.