
जो बात मेरे कान में ख़्वाबों ने कही है
Jo Baat Mere Kaan Mein Khwabon Ne Kahi Hai
Balswaroop Rahi
6 verses · ~11 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

9 verses · ~3 min
बाँट दो सारा समंदर तृप्ति के अभिलाषकों में, मैं अंगारे से दहकते प्यास के क्षण माँगता हूँ,
दूर तक फैली हुई अम्लान कमलों की कतारें, किन्तु छोटा है बहुत मधुपात्र रस लोभी भ्रमर का, रिक्त हो पाते भला कब कामनाओं की सुराही, टूट जाता है चिटख कर किन्तु हर प्याला उमर का,
बाँट दो मधुपर्क सारा इन सफल आराधकों में, देवता मैं तो कठिन उपवास के क्षण माँगता हूँ,
वह नहीं धनवान जिसके पास भारी संपदा है, वह धनी है, जो कि धन के सामने झुकता नहीं है, प्यास चाहे ओंठ पर सारे मरुस्थल ला बिछाये, देखकर गागर पराई, किन्तु जो रुकता नहीं है,
बाँट दो सम्पूर्ण वैभव तुम कला के साधकों में, किन्तु मैं अपने लिये सन्यास के क्षण माँगता हूँ,
जिस तरफ भी देखिये, सहमा हुआ वातावरण है, आदमी के वास्ते दुष्प्राप्य छाया की शरण है, दफ़्तरों में मेज पर माथा झुकाये बीतता दिन, शाम को ढाँके हुए लाचारगी का आवरण है,
व्यस्तता सारी लुटा दो इन सुयश के ग्राहकों में, मैं सृजन के वास्ते अवकाश के क्षण माँगता हूँ,
जिन्दगी में कुछ अधूरा ही रहे, यह भी उचित है, मैं दुखों की बाँह में यों ही तड़पना चाहता हूँ, रात भर कौंधे नयन में, जो मुझे सोने नहीं दे, सत्य सारे बेच कर वह एक सपना चाहता हूँ,
बाँट दो उपलब्धियाँ तुम सृष्टि के अभिभावकों में, मैं पसीने से धुले अभ्यास के क्षण माँगता हूँ ।
इति

Paired Painting
Sujata Offering Milk Rice to Siddhartha
This poignant scene captures a foundational moment in spiritual history, depicting the transition of Siddhartha Gautama from a period of extreme asceticism to the discovery of the Middle Way. Having fasted until his body was frail, Siddhartha realized that enlightenment could not be reached through the total neglect of the physical form. At this critical juncture, a village woman named Sujata appeared, moved by a divine impulse to offer him a golden bowl of milk rice. In this painting, her gaze is filled with a gentle, maternal reverence, while Siddhartha sits in a state of quiet grace, his head encircled by a soft, luminous halo. This act of compassion provided him the strength required to reach the final threshold of his awakening under the Bodhi tree. The artist masterfully blends the sacred and the mundane, suggesting that the path to the divine is often paved by the simplest acts of human kindness.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pyas Ke Kshan carries.