№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sri Krishna as Envoy

Shanta

पी जा हर अपमान

Pee Ja Har Apmaan

Balswaroop Rahi
2 min read 7 versesस्वाभिमानself-respectधैर्य

7 verses · ~2 min

पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं!

तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था कहाँ पक्ष में तेरे किसी समझ वाले का मत था केवल तेरे ही अधरों पर कड़वा स्वाद नहीं है सबके अहंकार टूटे हैं तू अपवाद नहीं है

तेरा असफल हो जाना तो पहले से ही तय था तूने कोई समझौता स्वीकारा भी तो नहीं!

ग़लत परिस्थिति ग़लत समय में ग़लत देश में होकर क्या कर लेगा तू अपने हाथों में कील चुभोकर तू क्यों टँगे क्रॉस पर तू क्या कोई पैग़म्बर है क्या तेरे ही पास अबूझे प्रश्नों का उत्तर है?

कैसे तू रहनुमा बनेगा इन पाग़ल भीड़ों का तेरे पास लुभाने वाला नारा भी तो नहीं ।

यह तो प्रथा पुरातन दुनिया प्रतिभा से डरती है सत्ता केवल सरल व्यक्ति का ही चुनाव करती है चाहे लाख बार सिर पटको दर्द नहीं कम होगा नहीं आज ही, कल भी जीने का यह ही क्रम होगा

माथे से हर शिकन पोंछ दे, आँखों से हर आँसू पूरी बाज़ी देख अभी तू हारा भी तो नहीं।

इति

Balswaroop Rahi

The Poet

बालस्वरूप राही

Balswaroop Rahi

Sri Krishna as Envoy

Paired Painting

Sri Krishna as Envoy

This profound work captures a pivotal, deeply tense moment from the Mahabharata, when Lord Krishna walks into the majestic court of the Kauravas as a divine messenger of peace. Knowing the impending doom of war, He chooses to advocate for righteousness and reconciliation, offering Duryodhana a final chance to avert destruction. Raja Ravi Varma masterfully portrays the contrasting emotions in the royal assembly, ranging from arrogance and hostility to quiet awe. Krishna sits with supreme, serene detachment, radiating a calm divinity that starkly contrasts with the turbulent hubris of the court around Him.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pee Ja Har Apmaan carries.