
(पर) लोक-कथा
(Par) Loka-Katha
Geet Chaturvedi
6 verses · ~32 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

7 verses · ~2 min
सब समाप्त हो जाने के पश्चात भी कुछ ऐसा है जो कि अनहुआ रह जाता है
चलते-चलते राह कहीं चुक जाती है लेकिन लक्ष्य नहीं मिलता चाहे रखो उसे जल में या धूप में किन्तु फूल कोई दो बार नहीं खिलता
खिले फूल के झर जाने के बाद भी शापग्रस्त सौरभ उसका किसी डाल के आसपास मंडराता है
अच्छा, मैंने मान लिया अब तुमसे कुछ संबंध नहीं पर विवेक का लग पाता मन पर सदैव प्रतिबंध नहीं
अक्सर ऐसा होता है सब ज़ंजीरें खुल जाने के बाद भी क़ैदी अपने को क़ैदी ही पाता है
मृत्यु किसी जीवन का अंतिम अंत नहीं साथ देह के प्राण नहीं मर पाते हैं दृष्टि रहे न रहे कुछ फ़र्क नही पडता चक्षुहीन को भी तो सपने आते हैं
सभी राख हो जाने के पश्चात भी कोई अंगारा ऐसा बच जाता है जो भीतर-भीतर रह-रह धुँधुआता है सब समाप्त हो जाने के पश्चात भी....
इति

Paired Painting
Dark and difficult was the Road
This profound work captures a somber moment from the great epic Mahabharata, illustrating Yudhishthira as he traverses the harrowing path toward the afterlife. Abanindranath Tagore, a pioneer of the Bengal School, masterfully renders the spiritual weight of this journey. The luminosity emanating from Yudhishthira contrasts with the grim, cavernous underworld filled with the remnants of mortality. It serves as a visual meditation on the burdens of duty, the solitude of the righteous, and the inevitable shadows one must face before reaching ultimate transcendence.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Adhuri Samaptiyan carries.