
ShringaraBeginner
तू चंदा मैं चांदनी, तू तरुवर मैं शाख रे
Tu Chanda Main Chandni, Tu Taruvar Main Shakh Re
Balkavi Bairagi4 verses · ~1 min
तू चंदा मैं चांदनी, तू तरुवर मैं शाख रे तू बादल मैं बिजुरी, तू पंछी मैं पात रे
ना सरोवर, ना बावड़ी, ना कोई ठंडी छांव ना कोयल, ना पपीहरा, ऐसा मेरा गांव रे कहाँ बुझे तन की तपन, ओ सैयां सिरमोल रे चंद्र-किरन तो छोड़ कर, जाए कहाँ चकोर जाग उठी है सांवरे, मेरी कुआंरी प्यास रे (पिया) अंगारे भी लगने लगे आज मुझे मधुमास रे
तुझे आंचल मैं रखूँगी ओ सांवरे काली अलकों से बाँधूँगी ये पांव रे चल बैयाँ वो डालूं की छूटे नहीं मेरा सपना साजन अब टूटे नहीं मेंहदी रची हथेलियाँ, मेरे काजर-वाले नैन रे (पिया) पल पल तुझे पुकारते, हो हो कर बेचैन रे
ओ मेरे सावन साजन, ओ मेरे सिंदूर साजन संग सजनी बनी, मौसम संग मयूर चार पहर की चांदनी, मेरे संग बिठा अपने हाथों से पिया मुझे लाल चुनर उढ़ा केसरिया धरती लगे, अम्बर लालम-लाल रे अंग लगा कर साहिब रे, कर दे मुझे निहाल रे
इति

Paired Painting
Vilaval Ragini: Folio from a Ragamala Series
This exquisite folio belongs to a dispersed Ragamala, or garland of musical modes, capturing the romantic longing and joyful anticipation embodied by Vilaval Ragini. In the traditional Indian system of classical music, ragas and raginis are personified as divine musical entities evoking specific moods, times of day, and emotional landscapes. Here, a radiant heroine prepares for her beloved, gazing admiringly at her reflection in a small mirror held by an attendant, while another companion stands ready with a peacock feather fan. The architectural setting glows with vibrant hues, creating an intimate sanctuary where human devotion and musical harmony merge seamlessly into a profound visual prayer.
Open the viewer →


