№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Krishna with Gopis by the Yamuna River

Shringara

मुझको भी राधा बना ले नंदलाल

Mujhko Bhi Radha Bana Le Nandlal

Balkavi Bairagi
1 min read 6 versesभक्तिdevotionकृष्ण

6 verses · ~1 min

मुझको भी राधा बना ले नंदलाल हो नंदलाल, रे नंदलाल

संग संग चढ़ाऊँगी नंदजी की गैयाँ आठों पहर लूँगी तेरी बलैयाँ बन के रहूँगी छबीली तेरी छैयाँ मन के महल में रखूँगी नटखट तुझे लाखों जनम लाखों साल हो रे नंदलाल, रे नंदलाल मुझ को भी राधा बना ले नंदलाल

मुझको भी राधा बना ले नंदलाल

यशोदा की अँगना मैं दूँगी बुहारी तेरी मुरलिया को दूँगी न गारी मटकी लुटा दूँगी माखन की सारी बंसी बजैया ... बंसी बजैया ओ रे कन्हैया मुझ को भी कर दे निहाल मुझको भी राधा ...

चरणों में तेरे लिपटके रहूँगी तेरा दिया हर सुख\-दुख सहूँगी छलिये तुझे कभी कुछ ना कहूँगी जमुना किनारे ... जमुना किनारे रखूँगी सजाके काया का केसरिया थाल

मुझको भी राधा ..

इति

Balkavi Bairagi

The Poet

बालकवि बैरागी

Balkavi Bairagi

Krishna with Gopis by the Yamuna River

Paired Painting

Krishna with Gopis by the Yamuna River

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Mujhko Bhi Radha Bana Le Nandlal carries.