№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Mohini and Rugmangada

Hasya

विज्ञापन

Vigyapan

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 4 versesविज्ञापनadvertisementबाज़ार

4 verses · ~1 min

गटक रहे हैं लोग यहाँ पर विज्ञापन की गोली

एक मिनट में दिख जाती है दुनिया कितनी गोल तय होता है कहाँ -कहाँ कब किसका कितना मोल जाने कितने करतब करती विज्ञापन की टोली

चाहे या ना चाहे कोई मन में चाह जगाती और रास्ता मोड़-माड़ कर घर अपने ले जाती विज्ञापन की अदा निराली- बन जाती हमजोली

ज्ञानी अपना ज्ञान भूलकर मूरख बन ही जाता मूरख तो मूरख ही ठहरा कहाँ कभी बच पता सबके काँधे धरी हुई है विज्ञापन की डोली

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

Mohini and Rugmangada

Paired Painting

Mohini and Rugmangada

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vigyapan carries.