
बिना बताए कहाँ गए
Bina Bataye Kahan Gaye
Avaneesh Singh Chauhan
7 verses · ~10 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

7 verses · ~1 min
मन पराग-केसर कुम्हलाए तुम न आए
सुरभित सुमन, गूँज भँवरे की मन में कितने फूल बिछाए आम्र लताएँ, पिक की कुँजन मन में मेरे मोर नचाए
रूप-कूक का मौसम जाए तुम न आए
नीला व्योम, बोल चातक के मन में मेरे आग लगाए स्वाति-नक्षत्र सत्र प्राणों का मन में मेरे राग जगाए
कबसे बैठे पलक बिछाए तुम न आए
गूंगे दिन, कालिख रातों का मन में मेरे रंज बढ़ाए रिश्ता भूल गए बाती का मन ने मेरे प्रश्न उठाए
नेह-छोह में पलक भिगाए तुम न आए
इति

Paired Painting
Damayanti and the Swan
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tum Na Aaye carries.