№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lady at Ball Game

Shanta

लौटे बचपन

Laute Bachpan

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 7 versesबचपनchildhoodयादें

7 verses · ~1 min

अब न अजुध्या मन में बसती अब न बगाइच वाला वह मन कंकरीट के मकड़जाल ने फांस लिया है सादा जीवन

कभी पकड़ना अपनी छाया कभी छाँह से डर कर रहना कभी चाँद- तारों को चाहें कभी धूप के मोती चुनना

रस था आमों के झगड़ों में 'कुट्टी' में भी था अपनापन

छोटेपन के बाल-इशारे माँ समझे या समझे बापू जिनकी ओली ही लगती थी सबसे ऊंचा सुन्दर टापू

गाँव किनारे जखई बाबा का वह चौपड़ था सिंहासन

धुक-धुक-धुक-धुक जी करता है कितने फंदे, कितने धंधे चढी जवानी देखे सपना बोझिल झुके हुए हैं कंधे

मन ही मन यह चाहूँ मुझमें लौटे फिर से मेरा बचपन

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

Lady at Ball Game

Paired Painting

Lady at Ball Game

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Laute Bachpan carries.