№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Woman with Pitchers

Karuna

किसको कौन उबारे!

Kisko Kaun Ubare!

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 7 versesगरीबीpovertyकर्ज

7 verses · ~1 min

बिना नाव के माझी देखे मैंने नदी किनारे

इनके-उनके ताने सुनना दिन-भर देह गलाना तीन रुपैया मिले मजूरी नौ की आग बुझाना

अलग-अलग है रामकहानी टूटे हुए शिकारे!

बढ़ती जाती रोज उधारी ले-दे काम चलाना रोज-रोज झोपड़ पर अपने नए तगादे आना

घात सिखाई है तंगी ने किसको कौन उबारे

भरा जलाशय जो दिखता है केवल बातें घोले प्यासा तोड़ दिया करता दम मुख को खोले-खोले

अपने स्वप्न, भयावह कितने उनके सुखद सहारे

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

Woman with Pitchers

Paired Painting

Woman with Pitchers

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kisko Kaun Ubare! carries.