
48 verses · ~2 min
जरूरी नहीं
जरूरी नहीं जो पढ़ा है तुमने पढ़ा सकोगे
जिनके घर
जिनके घर बने हुए शीशे के लगाते पर्दे
डर
घर-घर में फैला रहे हैं डर टीवी-चैनल
एक कहानी
तेरी-मेरी है बस एक कहानी राजा न रानी
भोग
प्रभु के लिए छप्पन भोग बने खाये पुजारी
समय नहीं
बड़े दिनों से मन है मिलने का समय नहीं
उल्लू के पठ्ठे
उल्लू के पठ्ठे उल्लू नहीं होंगे तो भला क्या होंगे
किसे पता है
किसे पता है नाचे कृष्ण-मुरारी वृन्दावन में
मैया
लगे अधूरा यह घर, संसार मैया के बिना
आग
घोंसले जले आग से जंगल में भागे परिंदे
प्रेमी
प्रेमी युगल अक्सर मुस्काते हैं मन ही मन
प्रश्न
प्रश्न यह है कब तक जिएंगे मर-मर के
चलते रहे
अजाने रास्ते चलते रहे पाँव ज़िंदगी भर
आखिर फिर
आखिर फिर फूल हुए शिकार पतझड़ में
अजब राग
अजब राग अपने-अपने का बजाते लोग
प्रतिनिधि
पण्डे कहते खुद को प्रतिनिधि भगवान का
खाता
दर्ज बही में हम सब का खाता होता भी है क्या?
सफर
कहने को तो सफर है सुहाना थकते जाना
कितने कवि
कितने कवि कविता लिखने से हुए पागल
पड़ी लकड़ी
पड़ी लकड़ी जब भी है उठायी आफ़त आयी
पहल
पहल हुई महिला हो मुखिया कागज़ पर
नदिया
नदिया चली तटों से गले मिल पिया के घर
तारे
रास्ता दिखाते जगमगाते तारे रोड किनारे
उसूल
कैसा उसूल पत्थरों के हवाले मासूम फूल
इति

Paired Painting
Rama, Sita and Lakshman in the Forest
This profound image captures the eternal moment of the Vanavasa, or the forest exile, of Lord Rama, his devoted wife Sita, and his loyal brother Lakshman. Raja Ravi Varma brought the divine figures of the Ramayana down from the lofty heights of temple murals and into the hearts of the common people. By depicting these deities with realistic human anatomy and gentle, relatable emotions, he fostered a deeply personal connection between the devotee and the divine. The trio is shown walking amidst the verdant wilderness, their serene expressions reflecting a quiet strength amidst adversity, embodying the virtues of sacrifice, duty, and steadfast love that continue to inspire millions of lives to this day.
Open the viewer →


