№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Gypsies

Karuna

हिरनी-सी है क्यों

Hirni Si Hai Kyon

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 7 versesमाँmotherपुत्री

7 verses · ~1 min

छुटकी बिटिया अपनी माँ से करती कई सवाल

चूड़ी-कंगन नहीं हाथ में ना माथे पर बैना है मुख मटमैला-सा है तेरा बौराए-से नैना हैं

इन नैनो का नीर कहाँ- वो लम्बे-लम्बे बाल

देर-सबेर लौटती घर को जंगल-जंगल फिरती है लगती गुमसुम-गुमसुम-सी तू भीतर-भीतर तिरती है

डरी हुई हिरनी-सी है क्यों बदली-बदली चाल

नई व्यवस्था में क्या ऐ माँ भय ऐसा भी होता है छत-मुडेर पर उल्लू असगुन बैठा-बैठा बोता है

पार करेंगे कैसे सागर जर्जर-से हैं पाल

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

Gypsies

Paired Painting

Gypsies

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Hirni Si Hai Kyon carries.