№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Girl on a Swing

Shringara

गगन में बदरा

Gagan Me Badra

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 7 versesबादलcloudsवर्षा

7 verses · ~1 min

बड़े दिनों के बाद गगन में आये बदरा छाये

आते ही झट लगा खेलने सूरज आँख-मिचौनी घुले-मिले तो ऐसे-जैसे मिसरी के संग नैनी

बाट जोहते रहे बटोही धूप-छाँव के साये

हुआ मगन मन गाये कजरी गाये बारहमासी लहकी-थिरकी है पुरवइया देख पक्षाभ-कपासी

औचक-भौचक ढ़ोल-मजीरा मौसम धूम मचाये

करो हरी तुम कोख धरा की आओ बदरा बरसो क्या रक्खा है कल करने में या करने में परसों

उम्मीदों की फसल उगाओ हम हैं आस लगाये

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

Girl on a Swing

Paired Painting

Girl on a Swing

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Gagan Me Badra carries.