№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Thut Heree Bazar, The Widest Street in Benares

Raudra

बाज़ार-समंदर

Bazaar Samandar

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 7 versesबाज़ारmarketशोषण

7 verses · ~1 min

चेहरे पढ़ने पर लगें टेढ़े-मेढ़े अन्दर

थर्मामीटर तोड़ रहा है उबल-उबल कर पारा लेबल मीठे जल का लेकिन पानी लगता खारा

समय उस्तरा है जिसको चला रहे हैं बन्दर

चीलगाह जैसा है मंजर लगती भीड़ मवेशी किसकी कब थम जाएँ सांसें कब पड़ जाए पेशी

कितने ही घर डूब गए यह बाज़ार-समंदर

त्याग दिया हंसों ने कंठी बगुलों ने है पहनी बागवान की नज़रों से है डरी-डरी-सी टहनी

दिखे छुरी को सुन्दर-सा सूरज एक चुकंदर

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

Thut Heree Bazar, The Widest Street in Benares

Paired Painting

Thut Heree Bazar, The Widest Street in Benares

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Bazaar Samandar carries.