
सूखे का गीत
Sukhe Ka Geet
Shiv Bahadur Singh Bhadauria
4 verses · ~10 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

7 verses · ~1 min
धरती पर धुन्ध गगन में घिर बदरा आए
लगे इन्द्र की पूजा करने नंबर दो के जलसे पाप-बोध से भरी धरा पर बदरा क्यों कर बरसे
कृपा-वृष्टि हो बेक़सूर पर हाँफ रहे चौपाए
हुए दिगंबर पेड़- परिंदे, हैं कोटर में दुबके नंगे पाँव फँसा भुलभुल में छोटा बच्चा सुबके
धुन कजरी की और सुहागिन का टोना फल जाए
सूखा औ' मँहगाई दोनों मिलते बांध मुरैठे दबे माल को बनिक निकाले दुगना-तिगुना ऐंठे
डूबें जल में खेत, हरित हों खुरपी काम कमाए
इति

Paired Painting
Krishna Lifting the Mountain Govardhana with Shridama and Madhumangal
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Badra Aaye carries.