
चल इंशा अपने गाँव में
Chal Insha Apne Gaon Mein
Ibn-e-Insha
7 verses · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

7 verses · ~1 min
बड़े चाव से बतियाता था अपना गाँव-समाज छोड़ दिया है चौपालों ने मिलना-जुलना आज
बीन-बान लाता था लकड़ी अपना दाऊ बागों से धर अलाव भर देता था, फिर बच्चों को अनुरागों से
छोट, बड़ों से गपियाते थे आँखिन भरे लिहाज
नैहर से जब आते मामा दौड़े-दौड़े सब आते फूले नहीं समाते मिल कर घण्टों-घण्टों बतियाते
भेंटें होतीं, हँसना होता खुलते थे कुछ राज
जब जाता था घर से कोई पीछे-पीछे पग चलते गाँव किनारे तक आकर सब अपनी नम आँखें मलते
तोड़ दिया है किसने आपसदारी का वह साज
इति

Paired Painting
Woman with Water Pot
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Apna Gaon-Samaj carries.