
आततायी की प्रतीक्षा-2
Aatatayi Ki Pratiksha-2
Ashok Vajpeyi
2 verses · ~27 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

1 verses · ~2 min
हमें पता था कि खाली हाथ और टूटे हथियार लिए शिविर में लौटना होगा: यह भी कि हम जैसे लोग कभी जीत नहीं पाए- वे या तो हारते हैं या खेत रहते हैं- हम सिर्फ बचे हुए हैं इस शर्म से कि हमने चुप्पी नहीं साधी, कि हमने मोर्चा सम्हालने से पहले या हारने के बाद न तो समर्पण किया, न समझौता: हम लड़े, हारे और बचे भर हैं! यह कोई वीरगाथा नहीं है: इतिहास विजय की कथाएं कहता है, उसमें प्रतिरोध और पराजय के लिए जगह नहीं होती। लोग हमारी मूढ़ता पर हंसते हैं- हमेशा की तरह वे विजेताओं के जुलूस में उत्साह से शामिल हैं- हम भी इस भ्रम से मुक्त होने की कोशिश में हैं कि हमने अलग से कोई साहस दिखाया: हम तो कविता और अंत:करण के पाले में रहे जो आदिकाल से युद्धरत हैं, रहेंगे! हम पथहारे हैं पर पथ हमसे कहीं आगे जाता है।
इति

Paired Painting
Sita in Ashoka Vatika
This profound work captures a moment of quiet, enduring strength within the epic Ramayana. Here, the noble Sita finds herself isolated in the Ashoka Vatika, surrounded by the watchful gaze of demonic guards. Raja Ravi Varma masterfully portrays her not merely as a victim of her circumstances, but as a beacon of poise and spiritual resilience. Her deep red attire stands in vibrant contrast to the shadows of her captivity, serving as a silent testament to her unwavering devotion and inner purity. The artist imbues the scene with a heavy, atmospheric tension, inviting the viewer to contemplate the dignity of the human spirit when faced with profound adversity.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pathahara Vaktavya carries.