
पत्ती
Patti
Ashok Vajpeyi
1 verse · ~5 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

2 verses · ~1 min
एक युवा जंगल मुझे, अपनी हरी पत्तियों से बुलाता है। मेरी शिराओं में हरा रक्त बहने लगा है आँखों में हरी परछाइयाँ फिसलती हैं कंधों पर एक हरा आकाश ठहरा है होंठ मेरे एक हरे गान में काँपते हैं: मैं नहीं हूँ और कुछ बस एक हरा पेड़ हूँ – हरी पत्तियों की एक दीप्त रचना! ओ युवा जंगल बुलाते हो आता हूँ एक हरे बसंत में डूबा हुआ आऽताऽ हूं...।
(1959)
इति

Paired Painting
Hermitage of Valmiki, Folio from the Nadaun Ramayana
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Yuva Jungle carries.