
वह कैसे कहेगी
Wah Kaise Kahegi
Ashok Vajpeyi
2 verses · ~4 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

2 verses · ~1 min
उसने कहा उसके पास एक छोटा सा हृदय है जैसे धूप कहे उसके पास थोड़ी सी रौशनी है आग कहे उसके पास थोड़ी सी गरमाहट---
धूप नहीं कहती उसके पास अंतरिक्ष है आग नहीं कहती उसके पास लपटें वह नहीं कहती उसके पास देह ।
इति

Paired Painting
Indian Beauty
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Woh Nahin Kehti carries.