
अपने दुखड़े
Apne Dukhde
Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
8 verses · ~15 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Vishwas Karna Chahta Hoon
Ashok Vajpeyi4 verses · ~3 min
विश्वास करना चाहता हूँ कि जब प्रेम में अपनी पराजय पर कविता के निपट एकांत में विलाप करता हूँ तो किसी वृक्ष पर नए उगे किसलयों में सिहरन होती है बुरा लगता है किसी चिड़िया को दृश्य का फिर भी इतना हरा-भरा होना किसी नक्षत्र की गति पल भर को धीमी पड़ती है अंतरिक्ष में पृथ्वी की किसी अदृश्य शिरा में बह रहा लावा थोड़ा बुझता है सदियों के पार फैले पुरखे एक-दूसरे को ढाढ़स बंधाते हैं देवताओं के आंसू असमय हुई वर्षा में झरते हैं मैं रोता हूँ तो पूरे ब्रह्मांड में झंकृत होता है दुख का एक वृंदवादन – पराजय और दुख में मुझे अकेला नहीं छोड़ देता संसार
दुख घिरता है ऐसे जैसे वही अब देह हो जिसमें रहना और मरना है जैसे होने का वही असली रंग है जो अब जाकर उभरा है
विश्वास करना चाहता हूँ कि जब मैं विषाद के लंबे-पथरीले गलियारे में डगमग कहीं जाने का रास्ता खोज रहा होता हूँ तो जो रोशनी आगे दिखती है दुख की है जिस झरोखे से कोई हाथ आगे जाने की दिशा बताता है वह दुख का है और जिस घर में पहुंचकर,जिसके ओसारे में सुस्ताकर,आगे चलने की हिम्मत बंधेगी वह दुख का ठिकाना है
विश्वास करना चाहता हूँ कि जैसे खिलखिलाहट का दूसरा नाम बच्चे और फूल हैं या उम्मीद का दूसरा नाम कविता वैसे ही प्रेम का दूसरा नाम दुख है ।
इति

Paired Painting
Shiva Carrying the Body of Sati
This poignant mural captures a sorrowful chapter of Hindu mythology: the moment Lord Shiva wanders the cosmos in a state of profound grief, cradling the mortal remains of his beloved Sati. His expression, painted with a heavy, melancholic stillness, reflects the deep cosmic detachment and pain that precedes the dance of destruction and the subsequent rebirth of the universe. The artist portrays Shiva not merely as a destroyer, but as a husband consumed by an inconsolable loss. Rendered with humble grace on the temple walls, the work reminds all devotees of the intense devotion and sacrifice that define the sacred bond between the divine couple.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vishwas Karna Chahta Hoon carries.