
पूर्वजों की अस्थियों में
Poorvajon Ki Asthiyon Mein
Ashok Vajpeyi
6 verses · ~14 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI
(1)_woman-playing-the-veena.jpg&w=1200&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
6 verses · ~2 min
समय, मुझे सिखाओ कैसे भर जाता है घाव?-पर एक अदृश्य फाँस दुखती रहती है जीवन-भर|
समय, मुझे बताओ कैसे जब सब भूल चुके होंगे रोज़मर्रा के जीवन-व्यापार में मैं याद रख सकूँ और दूसरों से बेहतर न महसूस करूँ|
समय, मुझे सुझाओ कैसे मैं अपनी रोशनी बचाए रखूँ तेल चुक जाने के बाद भी ताकि वह लड़का उधार लाई महँगी किताब एक रात में ही पूरी पढ़ सके|
समय, मुझे सुनाओ वह कहानी जब व्यर्थ पड़ चुके हों शब्द, अस्वीकार किया जा चुका हो सच, और बाक़ि न बची हो जूझने की शक्ति तब भी किसी ने छोड़ा न हो प्रेम, तजी न हो आसक्ति, झुठलाया न हो अपना मोह|
समय, सुनाओ उसकी गाथा जो अन्त तक बिना झुके बिना गिड़गिड़ाए या लड़खड़ाए, बिना थके और हारे, बिना संगी-साथी, बिना अपनी यातना को सबके लिए गाए, अपने अन्त की ओर चला गया|
समय, अँधेरे में हाथ थामने, सुनसान में गुनगुनाहट भरने, सहारा देने, धीरज बँधाने अडिग रहने, साथ चलने और लड़ने का कोई भूला-बिसरा पुराना गीत तुम्हें याद हो तो समय, गाओ ताकि यह समय, यह अँधेरा, यह भारी असह्य समय कटे!
इति
(1)_woman-playing-the-veena.jpg&w=1200&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
Paired Painting
Veena Player
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Samay Se Anurodh carries.