
दिवंगत पिता के प्रति
Divangat Pita Ke Prati
Sarveshwar Dayal Saxena
12 verses · ~37 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

1 verses · ~1 min
जूते वहीं थे उनमें पैर नहीं थे बीच-बीच में उनमें फफूंद लग जाता था क्योंकि कोई पहनता नहीं था निरुपयोग से वे कुछ सख़्त भी पड़ गए थे, उनके तलों में धूल या कीचड़ नहीं लगा था उन्हें कोई हटाता नहीं था क्योंकि वे दिवंगत पिता के थे फिर एक दिन वो बिला गए, शायद अँधेरे में मौक़ा पाकर वे ख़ुद ही अंत की ओर चले गए
इति

Paired Painting
Gave memorial honours to his dead father
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Joote carries.