
पथहारा वक्तव्य
Pathahara Vaktavya
Ashok Vajpeyi
1 verse · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

5 verses · ~2 min
उसने एक पेड़ काट कर फेंक दिया कानून की उस निष्क्रिय उपधारा की तरह जो उस जैसों के हित के लिए बनाई गई थी। निर्धारित पद्धति से अलग और गिरफ़्तारी का इंतज़ार करते हुए उसने अपने नए साहस के सरल गणित को पहली बार पहचाना।
मुंशी और हवलदार वहीं पास थे रौब के संवैधानिक व्याकरण से बंधे हुए और ज़िंदगी में बहुत बार चुप रहने के बाद अब वह बेपरवाह एक नया शब्द बोल रहा था – ज़ाप्ता फ़ौजदारी और राजस्व संहिता में जिसके लिए प्रावधान न था।
ज़मीन के ज़रा-से टुकड़े को अपना मानकर उसने नाधा हल और पहली बार अपने को बैलों से अलग कर लिया।
एक कील सी गढ़ती चली गई समृद्घ पातालिक शांति में और बड़ी बी अट्टे पर से चीख़ीं चीख उनकी आई नीचे तक बरकरार कानून तोड़नेवालों को पूरी मुस्तैदी से हमने किया गिरफ़्तार। सज़ा दी अदालत ने योग्य आंकड़े सभी के रोज़-रोज़। लौट गए सभी निश्चिंत अपनी रौब-दाब की कानूनसम्मत भाषा में जुती-अधजुती परती पर कुछ फूट ही आया भादों के बादलहीन आसमान के नीचे सूखते सुनसान में कुछ हरे शब्द मुंतज़िर पड़े रह गए पत्थर होने को।
(1970)
इति

Paired Painting
Taming the Bull
Nandalal Bose stands as a foundational pillar of modern Indian art, bridging traditional Indian aesthetics with a fresh, nationalist vision fostered at Santiniketan. In this exquisite postcard painting, Bose captures a moment of intense primal energy and profound harmony between human and beast. The fluid ink lines and expressive brushwork reveal his deep admiration for both classical Indian sculpture and Far Eastern calligraphic traditions. The figure of the man, rooted firmly in the earth with vibrant garments, grapples fearlessly yet respectfully with the magnificent white bull, echoing themes of rural life and spiritual mastery that deeply resonated with the ethos of Kala Bhavana.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jabar Jot carries.