№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Young Indian Artist Disemma

Shanta

ज़िन्दगी का ज़िन्दगी से वास्ता जिंदा रहे

Zindagi Ka Zindagi Se Vasta Jinda Rahe

Ashok Anjum
1 min read 5 versesहौसलाcourageदुश्मन

5 verses · ~1 min

ज़िन्दगी का ज़िन्दगी से वास्ता जिंदा रहे हम रहें जब तक हमारा हौसला जिंदा रहे

वक़्त ने माना हमारे बीच रख दीं दूरियाँ कोशिशें ये हों, दिलों में रास्ता जिंदा रहे

ऐ मेरे दुश्मन! तुझी ने दी मुझे जिंदादिली मैं अगर जिंदा रहूँ, तू भी सदा जिंदा रहे

प्यार से सुलझाइये, हल गुत्थियां हो जायेंगी जब तलक संसार है ये फलसफा जिंदा रहे

मेरी कविता, मेरे दोहे, गीत मेरे और ग़ज़ल मैं रहूँ या न रहूँ मेरा कहा जिंदा रहे

इति

Ashok Anjum

The Poet

अशोक अंजुम

Ashok Anjum

The Young Indian Artist Disemma

Paired Painting

The Young Indian Artist Disemma

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Zindagi Ka Zindagi Se Vasta Jinda Rahe carries.