№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Disrobing of Draupadi

Karuna

प्रेम की, सचाई की, बोलियाँ ही गायब हैं

Prem Ki, Sachai Ki, Boliyan Hi Gayab Hain

Ashok Anjum
1 min read 7 versesप्रेमloveलड़कियां

7 verses · ~1 min

प्रेम की सच्चाई की बोलियां ही गायब हैं आदमी के अंदर से बिजलियां ही गायब हैं

साबजी पधारे थे सैर को गुलिस्तां की तब से इस चमन की सब तितलियां ही गायब हैं

हाथ क्या मिलाया था दिल ही दे दिया था उन्हें हाथ अपने देखे तो उंगलियां ही गायब हैं

यूं ही गर्भ पे जो चली आपकी ये मनमानी कल जहां से देखोगे ल़डकियां ही गायब हैं

वे भले प़डोसी थे, आए थे नहाने को बाथरूम की तब से टौंटियां ही गायब हैं

चीर को हरण कैसे अब करोगे दुशासन जींस में हैं पांचाली, सा़डयां ही गायब हैं

होटलों में खाते हैं वे चिकिनओबिरयानी और कितने हाथों से रोटियां ही गायब हैं।

इति

Ashok Anjum

The Poet

अशोक अंजुम

Ashok Anjum

Disrobing of Draupadi

Paired Painting

Disrobing of Draupadi

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Prem Ki, Sachai Ki, Boliyan Hi Gayab Hain carries.