
करे कोशिश अगर इंसान तो क्या क्या नहीं मिलता
Kare Koshish Agar Insan To Kya Kya Nahi Milta
Ashok Anjum
5 verses · ~11 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Veera
Kare Koshish Agar Insan To Kya Kya Nahin Milta
Ashok Anjum5 verses · ~1 min
करे कोशिश अगर इन्सान तो क्या-क्या नहीं मिलता वो उठकर चल के तो देखे जिसे रास्ता नहीं मिलता
भले ही धूप हो कांटे हों पर चलना ही पड़ता है किसी प्यासे को घर बैठे कभी दरिया नहीं मिलता
कमी कुछ चाल में होगी , कमी होगी इरादों में जो कहते कामयाबी का हमें नक्शा नहीं मिलता
कहें क्या ऐसे लोगों से जो कहकर लड़खड़ाते हैं की हम आकाश छू लेते मगर मौक़ा नहीं मिलता
हम अपने आप पर यारो भरोसा करके तो देखें कभी भी गिडगिडाने से कोई रुतबा नहीं मिलता
इति

Paired Painting
Krishna and Arjuna on the Chariot
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kare Koshish Agar Insan To Kya Kya Nahin Milta carries.