
सयानी बिटिया
Sayani Bitiya
Ashok Anjum
8 verses · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

13 verses · ~2 min
सहती रहती रात-दिन, तरह-तरह के तीर हर लेती हैं बेटियाँ, घर-आँगन की पीर ।
सौदागर इस देश के, रहते मद में चूर बिटिया को महँगा लगे, माथे का सिंदूर ।
नहीं दुपट्टे की तरफ़, उठे किसी के हाथ बहना घर से जो चले, भैया चलता साथ ।
माँग भरी ना अब तलक, गया रूप-रंग-नूर उनकी माँगों ने किये, सपने चकनाचूर ।
ख़ून-पसीना जोड़कर, लो दहेज के साथ बिटिया के करने चला, दुखिया पीले हाथ ।
आँगन की तुलसी जली, धूप पड़ी यों तेज़ इक तुलसी ससुराल में, झुसली बिना दहेज।
बाबुल की छत ले गया, आख़िर कन्यादान बेटी के घर के लिए, अंजुम बिका मकान ।
तेरे पाँवों से जगें, घर-आँगन के भाग जा बेटी परदेस जा, जुग-जुग जिये सुहाग
घर-आँगन में हर तरफ़, एक मधुर गुंजार हँसी-ठिठोली बेटियाँ, व्रत-उत्सव-त्यौहार ।
कुछ मंत्रों ने रच दिये, नये-नये संबंध बाबुल के अँगना खिली, पिय-घर चली सुंगध ।
बापु, माँ, भाई, बहन, रोये घर-संसार चिड़िया चहकी कुछ बरस, उड़ी पिया के द्वार ।
बेटी गंगा की लहर, बेटी कोमल राग जहाँ रहे, हर हाल में, रौशन करे चिराग ।
बेटी, चुप्पी साध ले, मत कर व्यर्थ सवाल पीहर पर भारी पड़े, क्यों इक दिन ससुराल
इति

Paired Painting
Sakuntala Leaving for King Dushmanta's Palace
This deeply emotional canvas captures a poignant farewell from classical Indian literature, immortalizing the moment when the noble maiden Sakuntala departs from the serene forest hermitage of her foster father Kanva to join her husband King Dushmanta in his royal capital. Raja Ravi Varma masterfully bridges Western academic realism with indigenous narrative traditions, breathing vivid life into ancient Puranic mythology. The atmosphere is heavy with bittersweet emotion as loved ones exchange parting blessings, reflecting the eternal human themes of love, duty, and the transition from youthful innocence to marital responsibility.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Har Leti Hain Betiyan carries.