_shakuntala.jpg&w=900&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
वक़्त जीवन में ऐसा न आये कभी
Waqt Jeevan Mein Aisa Na Aaye Kabhi
Ashok Anjum
4 verses · ~6 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

6 verses · ~1 min
गोली की मेहरबानी कुछ बम की मेहरबानी फ़ाक़े हुए कईं दिन से मातम की मेहरबानी
कलियाँ भी अब उगलने चिंगारियाँ लगी हैं दहशत है गुलसितां में सिस्टम की मेहरबानी
तिकड़म कईं भिड़ा कर भी हो रहे विफल थे ठेका मिला जो उन को ये रम की मेहरबानी
जो घाव था ज़रा-सा नासूर बन गया है जो तुमने दिया था उस मरहम की मेहरबानी
कोठी से चल के गोरी कोठे पे आ गई है दिल जिस को दिया था उस बालम की मेहरबानी
कैसी गरम हवा है पकने लगे हैं बच्चे गुम हो रहा है बचपन मौसम की मेहरबानी
इति

Paired Painting
Kaikeyi and Manthara
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Goli Ki Meharbani carries.