№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Simhika and Sairandhri

Raudra

धमकियाँ हैं

Dhamkiyan Hain

Ashok Anjum
1 min read 6 versesधमकीthreatsसच

6 verses · ~1 min

धमकियाँ हैं-सच न कहना बोटियाँ कट जाएँगी।। जो उठाओगे कभी तो उंगलियाँ कट जाएँगी।।

आरियों को दोस्तों दावत न दो सँभलो ज़रा वरना आँगन के ये बरगद इमलियाँ कट जाएगी।

कुछ काम कर दस की उमर है बचपना अब छोड़ दे तेरे हिस्से की नहीं तो रोटियाँ कट जाएँगी।

दौड़ता है किस तरफ़ सिर पर रखे रंगीनियाँ ज़िंदगी के पाँव की यों एड़ियाँ कट जाएँगी।

माँ ठहर सकता नहीं अब एक पल भी गाँव में तेरी बीमारी में यों ही छुट्टियाँ कट जाएँगी।

कुर्सियाँ बनती हैं इनसे चाहे तुम कुछ भी करो देख लेना क़ातिलों की बेड़ियाँ कट जाएँगी।

इति

Ashok Anjum

The Poet

अशोक अंजुम

Ashok Anjum

Simhika and Sairandhri

Paired Painting

Simhika and Sairandhri

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Dhamkiyan Hain carries.