_shakuntala.jpg&w=900&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
वक़्त जीवन में ऐसा न आये कभी
Waqt Jeevan Mein Aisa Na Aaye Kabhi
Ashok Anjum
4 verses · ~6 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Badi Masoomiyat Se Sadgi Se Baat Karta Hai
Ashok Anjum6 verses · ~1 min
बड़ी मासूमियत से सादगी से बात करता है मेरा किरदार जब भी जिंदगी से बात करता है
बताया है किसी ने जल्द ही ये सूख जाएगी तभी से मन मेरा घंटों नदी से बात करता है
कभी जो तीरगी मन को हमारे घेर लेती है तो उठ के हौसला तब रोशनी से बात करता है
नसीहत देर तक देती है माँ उसको जमाने की कोई बच्चा कभी जो अजनबी से बात करता है
मैं कोशिश तो बहुत करता हूँ उसको जान लूँ लेकिन वो मिलने पर बड़ी कारीगरी से बात करता है
शरारत देखती है शक्ल बचपन की उदासी से ये बचपन जब कभी संजीदगी से बात करता है
इति

Paired Painting
King Shantanu Meets Ganga and Young Devavrata
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Badi Masoomiyat Se Sadgi Se Baat Karta Hai carries.