Canvas
Madonna and Child

ShantaIntermediate

मेरे बच्चे, मेरे प्यारे

Mere Bachche, Mere Pyare

Anjana Bhatt
2 min read 9 versesMotherhoodChildrenLove

9 verses · ~2 min

मेरे बच्चे, मेरे प्यारे, तू मेरे जिस्म पर उगा हुआ इक प्यारा सा नन्हा फूल... क्या है तेरा मुझसे रिश्ता? बस....एक लाल धागे का... टूटने पर भी उतना ही सच्चा, उतना ही पक्का जितना परमात्मा से आत्मा का रिश्ता.

तेरी मुस्कुराहटों से जागता है मेरी सुबहों का लाल सूरज. तेरी संतुष्टी में ढलता है मेरी शामों का सुनहरी सूरज. तेरी हिम्मतों से खिलता है मेरी रातों का सफेद चंद्रमा. तेरी खुशियों में झिलमिलाते हैं मेरी रातों के चंचल तारे.

तेरा जीवन सफ़र है मेरी आकाशगंगा जहाँ तेरी कामयाबी ...है मेरा स्वर्णिम मुकाम वहीँ जहाँ तू नहीं...वो स्वर्ग हो कर भी मेरे लिए स्वर्ग नहीं.

तेरी हिम्मत की बताये रास्तों पर चल कर उलझने की बजाये तूने अपना रास्ता खुद चुना.

मोती मिलेंगे तुझे...मेरे बच्चे...

बस जिन्दगी की सिप्पियाँ खुद ही खोल कर देखना होगा. अंतहीन नीले आसमान की ऊंचाइयो में अकेले पंछी की तरह धीरज से उड़ना होगा. अपनी रातों के रंगीन सपनों को खुली आँखों से हकीकत में उतारना होगा. अपनी खामोशियों में मचलते शब्दों को चुन चुन कर गीतों से संवारना होगा. अपनी राहों में परमात्मा की उंगली थामे बादलों के महलों में छुपे खज़ाने को खुद ही तलाशना होगा.

वेदों की सच्चाईओं का आशीर्वाद देती हूँ तुझे...

तेरी आँखों में हर पल सूरज की रोशनी जगमगाए वायू देवता तेरे प्राणों में निरंतर बसें वाणी में अग्नी सी साफ़ सच्चाई और चंद्रमा की चांदनी सी मासूमियत तेरे दिल में बसे.

ओ परमात्मा ... मेरे बच्चे के संकल्प मंगलमय कर दे उसके रोम रोम में चिंतन की काबिलियत भर दे मेरे बच्चे के मन में सच्चाई, शांती और मुहब्बत भर दे मेरे बच्चे को अपना प्रिय जान उसका जीवन सुखमय कर दे अपने रहमों करम की बारिश से मेरे बच्चे के घर में दाने भर दे.

इति

Anjana Bhatt

The Poet

अंजना भट्ट

Anjana Bhatt

Madonna and Child

Paired Painting

Madonna and Child

In this transcendent work, Jamini Roy bridges the spiritual divide between East and West by reimagining the Christian motif of the Madonna and Child through the rhythmic, folk aesthetics of Bengal. Influenced by the Kalighat painting tradition, Roy moved away from the academic training of his youth to embrace the bold, sweeping lines and flat, earthen colors of village artisans. He transforms the holy figures into archetypal images of maternal devotion, capturing a universal love that feels both ancient and deeply intimate. The sacred intimacy between mother and child is expressed through stylized features, almond shaped eyes, and a profound stillness that invites the viewer to reflect upon the sanctity of human connection.

Open the viewer →