
17 verses · ~2 min
तड़ी पार शब्दों में बनते हैं गीत, इसलिए पुकार के लिए अच्छे हैं चिड़िया ने चिड़े से कहा- विस्फोट के ऐन एक मिनिट पहले.
विस्फोट के ऐन एक मिनिट पहले किसी ने वादा किया था- जिन्दगी का पहला वादा- घास की सादगी और हृदय की पूरी सच्चाई से.
खायी थीं साथ-साथ जीने-मरने की कसमें!
विस्फोट के ऐन एक मिनिट पहले किसी ने चूमा था नवजात का माथा!
कोई खूंखार पत्नी की नज़रें मिलाकर बैठा था बीमार माँ के सिरहाने,
कोई कटखने बाप से छुपाकर लाई थी पिटे हुए बच्चों का खाना विस्फोट के ऐन एक मिनिट पहले.
किसी को नौकरी मिली थी सदियों के इंतज़ार के बाद विस्फोट के ऐन एक मिनिट पहले.
अभी-अभी कोई सत्यकाम जीता था सर्वोच्च न्यायालय से लोकहित का कोई मुकद्दमा तीस बरस में अनुपम धीरज के बाद!
घिस गई थी निब -कलम भी, कलम जो किताबें लिख सकती थीं, लगातार लिखती रही थीं रिट-पिटीशन.
घिस गए थे जूतों के तल्ले धंस गए थे गाल!
किला फतह करके वह निकला ही था कचहरी से दोस्तों को बतायेगा- जीत गए थे सारे सत्यमेव- जयते पहला ही नंबर घुमाया था विस्फोट के ऐन एक मिनिट पहले.
अहिंसा परमो धर्म: गाती थी बिल्ली अस्सी चूहे खाकर हज को जाती.
अहिंसा परमो धर्म: बगुला कहता था मछली से, परमाणु बम कहता था नागासाकी से विस्फोट के ऐन एक मिनिट पहले!
क्या ईश्वर है अहिंसा? डुगडुगी बजती रहती है बस उसके नाम की पर वह दिखाई नहीं देती!
मंदिर के ऊंचे कंगूरे ने मस्जिद की गुम्बद से पूछा सहम के विस्फोट के ऐन एक मिनिट पहले.
खुद क्या मैं कम ऐसी-वैसी हूँ? मेरा सत्यानाश हो, मैं ही कीकर हूँ, चिड़िया, नदी और पर्वत, बिच्छू और मंजरी-समेत एक धरती हूँ पूरी-की-पूरी,
मैं ही हूँ धरती की जिद्दी धमक- 'क्यों-कैसे-'हाँ-ना' से पूरी हुई रस्सी! और मुई रस्सी के बारे में कौन नहीं जानता- रस्सी जो जल भी गई तो बलखाना नहीं छोडती!
इति
The Poet
अनामिका
Anamika
1961 · 2020
Dr. Anamika made historic strides in contemporary literature by becoming the very first female poet to win the Sahitya Akademi Award for Hindi poetry in the entire sixty five year history of the prize. Born in 1961 in Muzaffarpur, Bihar, she has spent decades carving out a fiercely intelligent and deeply empathetic space for women in Indian letters. Through acclaimed collections like Tokri Mein Digant, for which she won her monumental award in 2020, she examines the complex architecture of patriarchy, domestic labor, and female identity. She does not write with loud slogans. Instead, she explores the female experience through the quiet, profound realities of everyday survival, using conversational language to unearth deep philosophical truths. Beyond her poetry, she is a respected academic, novelist, and translator who bridges the gap between Hindi and English literary traditions. Anamika stands as a living icon of feminist literature, giving a permanent voice to the silenced generations of women who came before her.

Paired Painting
The Pandava and Kaurava armies face each other
This profound painting captures a breathless instant suspended in time, right before the cataclysmic Kurukshetra War from the Mahabharata begins. We witness the vast, majestic host of the Kauravas arrayed with elephants, horses, and banners, facing the divine presence of Krishna and the righteous Pandavas. The air hums with the silent weight of destiny, where every warrior, mount, and sacred flag stands witness to a fateful dharma yuddha, a war fought for righteousness that would reshape the cosmos.
Open the viewer →


