№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Draupadi Presented to the Pachisi Game

Karuna

स्त्रियाँ

Striyan

Anamika
2 min read 7 versesस्त्रीwomenशोषण

7 verses · ~2 min

पढ़ा गया हमको जैसे पढ़ा जाता है काग़ज बच्चों की फटी कॉपियों का ‘चनाजोरगरम’ के लिफ़ाफ़े के बनने से पहले! देखा गया हमको जैसे कि कुफ्त हो उनींदे देखी जाती है कलाई घड़ी अलस्सुबह अलार्म बजने के बाद!

सुना गया हमको यों ही उड़ते मन से जैसे सुने जाते हैं फ़िल्मी गाने सस्ते कैसेटों पर ठसाठस्स ठुंसी हुई बस में!

भोगा गया हमको बहुत दूर के रिश्तेदारों के दुख की तरह एक दिन हमने कहा– हम भी इंसान हैं हमें क़ायदे से पढ़ो एक-एक अक्षर जैसे पढ़ा होगा बी.ए. के बाद नौकरी का पहला विज्ञापन।

देखो तो ऐसे जैसे कि ठिठुरते हुए देखी जाती है बहुत दूर जलती हुई आग।

सुनो, हमें अनहद की तरह और समझो जैसे समझी जाती है नई-नई सीखी हुई भाषा।

इतना सुनना था कि अधर में लटकती हुई एक अदृश्य टहनी से टिड्डियाँ उड़ीं और रंगीन अफ़वाहें चींखती हुई चीं-चीं ‘दुश्चरित्र महिलाएं, दुश्चरित्र महिलाएं– किन्हीं सरपरस्तों के दम पर फूली फैलीं अगरधत्त जंगल लताएं! खाती-पीती, सुख से ऊबी और बेकार बेचैन, अवारा महिलाओं का ही शग़ल हैं ये कहानियाँ और कविताएँ। फिर, ये उन्होंने थोड़े ही लिखीं हैं।’ (कनखियाँ इशारे, फिर कनखी) बाक़ी कहानी बस कनखी है।

हे परमपिताओं, परमपुरुषों– बख्शो, बख्शो, अब हमें बख्शो!

इति

Anamika

The Poet

अनामिका

Anamika

Draupadi Presented to the Pachisi Game

Paired Painting

Draupadi Presented to the Pachisi Game

This profound chromolithograph captures one of the most heartbreaking yet spiritually triumphant moments in the Mahabharata. Queen Draupadi, having been lost in a malicious game of dice by her husbands the Pandavas, stands alone in the royal court, confronted by the aggressive Dushasana. As her modesty is brutally challenged, her hands are raised in desperate supplication to the divine, symbolizing the ultimate surrender to cosmic grace. Through the vibrant printing techniques of the Ravi Varma Press, this visual narrative became a household icon of devotion, reminding generations of the unwavering protection that divine intervention offers to the righteous in moments of deepest despair.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Striyan carries.