№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Abduction of Sita

Karuna

मरने की फुर्सत

Marne Ki Fursat

Anamika
1 min read 2 versesसीताईसा मसीहस्त्री

2 verses · ~1 min

(एक रेड इण्डियन लोकगीत के आधार पर पल्लवित)

ईसा मसीह औरत नहीं थे वरना मासिक धर्म ग्यारह बरस की उमर से उनको ठिठकाए ही रखता देवालय के बाहर! वेथलेहम और यरूजलम के बीच कठिन सफर में उनके हो जाते कई तो बलात्कार और उनके दुधमुँहे बच्चे चालीस दिन और चालीस रातें जब काटते सडक पर, भूख से बिलबिलाकर मरते एक-एक कर ईसा को फुर्सत नहीं मिलती सूली पर चढ जाने की भी। मरने की फुर्सत भी कहाँ मिली सीता को लव-कुश के तीरों के लक्ष्य भेद तक?

इति

Anamika

The Poet

अनामिका

Anamika

The Abduction of Sita

Paired Painting

The Abduction of Sita

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Marne Ki Fursat carries.