
जाने कब से है मिरे कांधों पर
Jaane Kab Se Hai Mire Kaandhon Par
Om Prabhakar
6 verses · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Yadi Tumhein Main Bhool Pata
Amitabh Tripathi ‘Amit’5 verses · ~2 min
यदि तुम्हें मैं भूल पाता, जगत के सारे सुखो को स्वयं के अनुकूल पाता यदि तुम्हे मै भूल पाता।
भूल पाता मैं तुम्हारी साँस की पुरवाइयों को, कुन्तलों में घने श्यामल मेघ की परछाइयों को, भटकता हूँ शिखर से लेकर अतल गहराइयों तक, खोजता हूँ कहीं अपनी चेतना का कूल पाता यदि तुम्हें मैं भूल पाता।
चित्र जैसे खिंचे हैं हृद्-पटल पर वे घड़ी-पल-छिन, साथ रहती स्वर-लहरियों की मधुर गुंजार निशिदिन, याद आती मिलन की अनुगन्ध भूषण से, वसन से, सोचता है मन पुनः तरु-वल्लरी सा झूल पाता यदि तुम्हें मैं भूल पाता।
उधर चल-दर्पण-सदृश मन पर न कोई बिम्ब ठहरे, नित नये सन्देह-भय-संशय रहे हर ओर बिखरे, इधर कितनी विघ्न-बाधायें बदल कर रूप आतीं, विकल-अन्तर कहीं अपनी वेदना का मूल पाता यदि तुम्हें मैं भूल पाता।
रहस्यांकित हैं नियति की लेखनी के चित्र सारे, लिखा क्या प्रारब्ध में होनी लगाये किस किनारे, जगत का प्रतिभास मन की देहरी को लांघता है, बहुत गहरा चुभ गया जो यदि निकल वह शूल पाता यदि तुम्हें मैं भूल पाता।
इति

Paired Painting
Sundari
This intimate portrait captures a moment of quiet grace, reflecting the classic Indian motif of the Nayika, or the heroine, preparing for her beloved. In our cultural tradition, the act of grooming, or shringara, is far more than a vanity: it is a sacred ritual of self-love and anticipation. The woman is depicted in a moment of tranquil reflection, her gaze directed toward the mirror, suggesting a profound connection between the external appearance and the internal spirit. Such works were cherished for their ability to evoke the rasa, or aesthetic essence, of love and yearning, serving as a bridge between the mortal world and the divine longing for union.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Yadi Tumhein Main Bhool Pata carries.