
बहुत सहज हो जाते के भी अपने ख़तरे हैं
Bahut Sahaj Ho Jaate Ke Bhi Apne Khatre Hain
Amitabh Tripathi ‘Amit’
7 verses · ~14 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Talashe-Ishq Mein Sari Umar Tamam Hui
Amitabh Tripathi ‘Amit’6 verses · ~1 min
तलाशे-इश्क़ मे सारी उमर तमाम हुई आके दहलीज पे इक बेवफ़ा के शाम हुई
ग़मे-फ़िराक़, ग़मे-कार, ग़मे-तनहाई ज़िन्दगी रोज़ नये हादिसों के नाम हुई
क़त्ल उम्मीद हुई लब से पयाला फिसला मजाले-ज़ीस्त थी जो शै वही हराम हुई
कौन क्या राज़ छुपाये है किसे क्या मालूम नवाये-नफ़स भी मेरी सदाये-आम हुई
पैकरे-ख़ाक को फिर खा़क में मिलना है ’अमित’ है ये अफ़सोस के मिट्टी मेरी बदनाम हुई
शब्दार्थः- ग़मे-फ़िराक़= वियोग का दुःख; ग़मे-कार= कार्य या उद्यम का दुःख; ग़मे-तनहाई=एकाकी होने का दुःख; हादिसों = दुर्घटनाओं, विपत्तियो; मजाले-ज़ीस्त = जीवन की शक्ति; नवाये-नफ़स=साँस की आवाज़; सदाये-आम=सामान्यजन की पुकार; पैकरे-ख़ाक=मिट्टी का शरीर।
इति

Paired Painting
Karna Lifting the Chariot Wheel
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Talashe-Ishq Mein Sari Umar Tamam Hui carries.