№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Reception of the Duke of Buckingham by Visakham Thirunal

Raudra

सुन रहा हूँ इसलिये उल्लू बनाना चाहते हैं

Sun Raha Hoon Isliye Ullu Banana Chahte Hain

Amitabh Tripathi ‘Amit’
1 min read 5 versesसंवेदनाशोषणनारे

5 verses · ~1 min

व्यर्थ की संवेदनाओं से डराना चाहते हैं सुन रहा हूँ इसलिये उल्लू बनाना चाहते हैं

मेरे जीवन की समस्याओं के साये में कहीं अपने कुत्तों के लिये भी अशियाना चाहते हैं

धूप से नज़रे चुराते हैं पसीनों के अमीर किसके मुस्तकबिल को फूलों से सजाना चाहते हैं

मेरे क़तरों की बदौलत जिनकी कोठी है बुलन्द वक़्त पर मेरे ही पीछे सिर छुपाना चाहते हैं

कितने बेमानी से लगते हैं वो नारे दिल-फ़रेब कितनी बेशर्मी से वो परचम उठाना चाहते हैं

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

Reception of the Duke of Buckingham by Visakham Thirunal

Paired Painting

Reception of the Duke of Buckingham by Visakham Thirunal

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sun Raha Hoon Isliye Ullu Banana Chahte Hain carries.