№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Abduction of Sita

Karuna

शहर तू कितना बड़ा लुटेरा

Shahar Tu Kitna Bada Lutera

Amitabh Tripathi ‘Amit’
1 min read 4 versesशहरcityगाँव

4 verses · ~1 min

जबसे तूने गाँव के बाहर डाला अपना डेरा डरी-डरी सी शाम गई है सहमा हुआ सवेरा शहर तू कितना बड़ा लुटेरा

चिंतित गाँव दुहाई देता, करता रोज़ हिसाब कितने बाग कटे, सूखे कितने पोखर तालाब कांक्रीट के व्यापारी ने अपना जाल बिखेरा शहर तू कितना बड़ा लुटेरा

खेतों के चेहरों पर मल कर कोलतार का लेप धरती के मुख पर मानों चिपकाया तुमने टेप हवा सांस लेने को तरसे करते वाहन फेरा शहर तू कितना बड़ा लुटेरा

ऑक्टोपसी वृत्ति है तेरी आठ भुजा फैलाये आस-पास सब कुछ ग्रसने को आतुर है मुँह बाये सुविधा-भोगी मानव तेरा बन जाता है चेरा शहर तू कितना बड़ा लुटेरा

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Abduction of Sita

Paired Painting

The Abduction of Sita

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Shahar Tu Kitna Bada Lutera carries.