№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Harishchandra and Taramati

Hasya

सत्य की शोक-सभा

Satya Ki Shok-Sabha

Amitabh Tripathi ‘Amit’
1 min read 1 versesव्यंग्यsatireसत्य

1 verses · ~1 min

अच्छा हुआ तुम नहीं आये शोक सभा थी तुम्हारी ही मृत्यु की याद किया सभी ने तुम्हें गुण गाये गये तुम्हारे रहा दो मिनट? का मौन भी चर्चा थी, अंदेसा था सभी को तुम्हारी मृत्यु का पुष्टि नहीं की किसी ने अफ़वाह की जैसे सभी को प्रतीक्षा थी इसी बात की मै भी चुप रहा सब जान कर फिर सोचा सच होकर भी शर्मिन्दा हो क्या सचमुच तुम जिन्दा हो हर झूठ से डरते हो मुझे तो लगता है तुम रोज़ मरते हो सभा समाप्त हुई हम घर आये अब क्यों खड़े हो मुहँ लटकाये अरे भाई अच्छा हुआ तुम नहीं आये।

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

Harishchandra and Taramati

Paired Painting

Harishchandra and Taramati

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Satya Ki Shok-Sabha carries.