
4 verses · ~2 min
मुझे उर्दू नहीं आती, मुझे हिन्दी नहीं आती।
मुझे आती है इक भाषा कि जिसमें बोलता हूँ मैं हृदय के स्राव को शब्दों के जल में घोलता हूँ मै वो भाषा जिसमें तुतलाकर मैं पहली बार बोला था जिसे सुनकर मेरी माँ के नयन में अश्रु डोला था उठा कर बाँह में उसने मेरे मुखड़े को चूमा था सुनहरे स्वपन का इक सिलसिला आँखों में घूमा था वो भाषा मेरे होंठों पर दुआ बन करके चिपकी है वो किस्सा है, कहानी है, वो लोरी है, वो थपकी है खुले आकाश में अपने परों को तोलती है वो मेरी भाषा को सीमाओं की चकबन्दी नहीं आती मुझे उर्दू नहीं आती, मुझे हिन्दी नहीं आती।
न वर्णों का समुच्चय है, न व्याकरणों की टोली है मेरी भाषा, मेरे अन्तर के उद्गारों की बोली है दृगों के मौन सम्भाषण में भी मुँह खोलता हूँ मैं जहाँ होता है सन्नाटा, वहाँ भी बोलता हूँ मैं ये पर्वत, वन, नदी, झरने इसी में वास लेते हैं मृगादिक, वन्य पशु-पक्षी इसी में साँस लेते हैं मेरी भाषा में बोले, आदिकवि, मिल्टन कि हों गेटे वो ग़ालिब, संत तुलसी, मीर या बंगाल के बेटे जगत की वेदनाओं से सहज संवाद करती है मेरी भाषा को विश्वासों की पाबंदी नहीं आती मुझे उर्दू नहीं आती, मुझे हिन्दी नहीं आती।
मुझे कुछ रोष है ऐसे स्वघोषित कलमकारों पर इबारत जो नहीं पढ़्ते भविष्यत की दीवारों पर जो बहते नीर को पोखरों-कुओं में बाँट देते हैं जो अपने मत प्रवर्तन हेतु खेमें छाँट लेते हैं मुझे प्रतिबद्धता की कल्पना प्रतिबंन्ध लगती है सॄजन के क्षेत्र में यह वर्जना की गन्ध लगती है हृदय के भाव अनगढ़ हों तो सोंधे और सलोने हैं किसी मत में जकड़ते ही ये बेदम से खिलौने हैं विचारों के नये पुष्पों के सौरभ में नहाती है मेरी भाषा को सिन्द्धान्तों की गुटबन्दी नहीं आती मुझे उर्दू नहीं आती, मुझे हिन्दी नहीं आती
इति
The Poet
अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'
Amitabh Tripathi ‘Amit’
Amitabh Tripathi 'Amit' belongs to a rare class of contemporary Hindi poets who write to hold up an unflinching mirror to society. His verse is stripped of complex academic jargon and strikes directly at the center of modern Indian realities. In works like his celebrated poem "Bas Itna Sa Samachar Hai" (This is All the News There Is), Tripathi captures the everyday ironies, widespread corruption, and moral compromises of the present age with devastating precision. He dismantles hollow idealism and gives a powerful voice to the common man navigating a broken system. To read Amitabh Tripathi is to be awakened from civic slumber. His poems are not merely complaints; they are urgent pleas for a return to collective conscience and integrity.

Paired Painting
Madonna and Child
In this transcendent work, Jamini Roy bridges the spiritual divide between East and West by reimagining the Christian motif of the Madonna and Child through the rhythmic, folk aesthetics of Bengal. Influenced by the Kalighat painting tradition, Roy moved away from the academic training of his youth to embrace the bold, sweeping lines and flat, earthen colors of village artisans. He transforms the holy figures into archetypal images of maternal devotion, capturing a universal love that feels both ancient and deeply intimate. The sacred intimacy between mother and child is expressed through stylized features, almond shaped eyes, and a profound stillness that invites the viewer to reflect upon the sanctity of human connection.
Open the viewer →


