
मुझे याद आई धरती की
Mujhe Yad Aayi Dharti Ki
Amitabh Tripathi ‘Amit’
5 verses · ~19 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Mat Mansube Bandh Batohi, Safar Bada Bedhanga Hai
Amitabh Tripathi ‘Amit’7 verses · ~1 min
मत मंसूबे बाँध बटोही, सफर बड़ा बेढंगा है। जिससे मदद मांगता है तू, वह ख़ुद ही भिखमंगा है।
ऊपर फर्राटा भरती हैं, मोटर कारें नई - नई, पुल के नीचे रहता, पूरा कुनबा भूखा नंगा है.
नुक्कड़ के जिस चबूतरे पर, भीख मांगती है चुनिया, राष्ट्र पर्व पर वहीं फहरता, विजई विश्व तिरंगा है.
कला और तहजीबों वाले, अफसानें, बेमानी हैं , शहरों की पहचान, वहां पर होनें वाला दंगा है।
मुजरिम भी सरकारी निकले, पुलिस खैर सरकारी थी, अन्धा तो फिर भी अच्छा था, अब कानून लफंगा है।
शहर समझता उसके सारे पाप, स्वयं धुल जायेंगे एक किनारे बहती जमुना, एक किनारे गंगा है.
’अमित’ यहाँ कुछ लोग चाहते, पैदा होना सौ-सौ बार जहाँ फरिस्ते भी डरते हों, मूर्ख वहां पर चंगा है।
इति

Paired Painting
Benaras at the Golden Gate
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Mat Mansube Bandh Batohi, Safar Bada Bedhanga Hai carries.