№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Death of Abhimanyu

Karuna

मैं बीता कल हुआ तुम्हारा

Main Beeta Kal Hua Tumhara

Amitabh Tripathi ‘Amit’
2 min read 5 versesअतीतpastपराजय

5 verses · ~2 min

यद्यपि मैंने जीवन हारा मैं बीता कल हुआ तुम्हारा

घिरती हैं सुरमई घटायें संध्या के कंधों पर फिर से सरक गया आशा का सूरज आशंकाओं भरे क्षितिज से पूछ रहा अपने जीवन से क्या इच्छित था यही किनारा? मैं बीता कल हुआ तुम्हारा

मिला अयाचित जो धन उसके रक्षण में सब शक्ति लगा दी किन्तु चंचला ने यत्नों पर मेरे, निज तूलिका चला दी खड़ा अकिंचन सोच रहा हूँ कहाँ गया संसार हमारा मैं बीता कल हुआ तुम्हारा

छलना के दुर्धर्ष पाश में बद्ध हो गया मन कुछ ऐसे स्वत्व भूल कर मायाजल में कूद गया मृगशावक जैसे है विस्तृत मरुभूमि चतुर्दिक घिरा चेतना पर अधियारा मैं बीता कल हुआ तुम्हारा

आत्मवंचना के इस पथ पर हो न जगत मेरा अनुगामी यद्यपि मेरी सीख व्यर्थ है मैं ही रहा न अपना स्वामी जीवन था अनमोल किन्तु गिर गया भूमि पर जैसे पारा मैं बीता कल हुआ तुम्हारा

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Death of Abhimanyu

Paired Painting

The Death of Abhimanyu

This profound painting captures one of the most heartbreaking episodes of the Mahabharata war, the tragic last stand of young Abhimanyu, son of Arjuna and Subhadra. Trapped within the formidable chakravyuha military formation, stripped of his chariot, and heavily outnumbered by the greatest warriors of the Kaurava army, the brave prince refuses to surrender. Wielding a chariot wheel as a shield and weapon, he stands defiantly amidst chaos, dust, and fallen steeds. Giampaolo Tomassetti portrays this moment with immense reverence and visceral energy, highlighting the agonizing sorrow and transcendent heroism of a noble youth facing his destined end.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Main Beeta Kal Hua Tumhara carries.