№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Draupadi Humiliated

Karuna

किसी को महल देता है किसी को घर नहीं देता

Kisi Ko Mahal Deta Hai Kisi Ko Ghar Nahi Deta

Amitabh Tripathi ‘Amit’
1 min read 5 versesईश्वरgodअन्याय

5 verses · ~1 min

किसी को महल देता है किसी को घर नहीं देता ये क्या इंसाफ है मालिक? कोई उत्तर नहीं देता

जिन्हे निद्रा नहीं आती पडे़ हैं नर्म गद्दों पर जो थक चूर हैं श्रम से उन्हे बिस्तर नहीं देता

ये कैसा कर्म जिसका पीढ़ियाँ भुगतान करती हैं ये क्या मज़हब है जो सबको सही अवसर नहीं देता

तुम्हारी सृष्टि के कितने सुमन भूखे औऽ प्यासे हैं दयानिधि! इनके प्यालों को कभी क्यों भर नहीं देता

मुझे विश्वास पूरा है, तेरी ताकत औऽ हस्ती पर तू क्यों इक बार सबको इक बराबर कर नहीं देता

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

Draupadi Humiliated

Paired Painting

Draupadi Humiliated

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kisi Ko Mahal Deta Hai Kisi Ko Ghar Nahi Deta carries.