
बसन्त पंचमी पर निराला-स्मृति
Basant Panchami Par Nirala-Smriti
Amitabh Tripathi ‘Amit’
6 verses · ~15 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Veera
Kavita Ka Vah Kaal Purush
Amitabh Tripathi ‘Amit’7 verses · ~3 min
गरल पिया जीवन भर जिसने, अमृत का रखवाला। कविता का वह काल पुरुष, था जिसका नाम निराला ।
जीवन के झंझावतों से निशिदिन लड़ा अकेले, सह कर देखे दुख कोई, जो महाप्राण ने झेले, नहीं दीनता दिखलाई, था ऐसा साहस वाला। कविता का वह काल पुरुष, था जिसका नाम निराला।
स्वर में स्वाभिमान का गर्जन, वाणी सरस्वती का नर्तन, नई भंगिमा, नव अभिव्यंजन, छन्द-रुप-रस का परिवर्तन, मत की परम्परा को जिसने तोड़ा वह मतवाला। कविता का वह काल पुरुष, था जिसका नाम निराला।
रची भूमि जो उसने, उस पर फैला कुनबा सारा, किन्तु किसी ने देखा क्या उस भिक्षुक को दोबारा, कहाँ तोड़ती सड़क किनारे पत्थर अब वह बाला। कविता का वह काल पुरुष, था जिसका नाम निराला।
अवसादों के क्षण में भी वह जन से कभी विरक्त नहीं था, अपनी छवि की रक्षा के हित आत्ममुग्ध, अनुरक्त नहीं था, था फक्कड़, जिसकी झोली में लाल करोड़ों वाला। कविता का वह काल पुरुष, था जिसका नाम निराला।
तुलसी और राम दोनो के मन का कुशल चितेरा, स्मृति में सरोज की जिसने अपना दर्द उकेरा, क्षुद्र कुकुरमुत्ते को भी, सम्मान दिलाने वाला। कविता का वह काल पुरुष, था जिसका नाम निराला।
करुणा करो दलित जन पर, माँगा था प्रभु से किसने, बादल राग सुना कर हमको, मुग्ध किया था जिसने, भिक्षुक है उदास, रोती है शिला कूटती बाला। कविता का वह काल पुरुष, था जिसका नाम निराला।
इति
The Poet
Amitabh Tripathi ‘Amit’
Amitabh Tripathi 'Amit' belongs to a rare class of contemporary Hindi poets who write to hold up an unflinching mirror to society. His verse is stripped of complex academic jargon and strikes directly at the center of modern Indian realities. In works like his celebrated poem "Bas Itna Sa Samachar Hai" (This is All the News There Is), Tripathi captures the everyday ironies, widespread corruption, and moral compromises of the present age with devastating precision. He dismantles hollow idealism and gives a powerful voice to the common man navigating a broken system. To read Amitabh Tripathi is to be awakened from civic slumber. His poems are not merely complaints; they are urgent pleas for a return to collective conscience and integrity.

Paired Painting
Maharana Pratap Singh: The Defiant Rajput Warrior King
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kavita Ka Vah Kaal Purush carries.