№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Draupadi Vastraharan

Raudra

जिसने आगे बढ़ कर छीना वे सज्जन श्रीमन्त हो गये

Jisne Aage Badh Kar Cheena Ve Sajjana Srimanta Ho Gaye

Amitabh Tripathi ‘Amit’
1 min read 5 versesअन्यायinjusticeलोकतंत्र

5 verses · ~1 min

जिसने आगे बढ़ कर छीना वे सज्जन श्रीमन्त हो गये और पंक्ति में खड़े-खडे़ हम अक्षरहीन हलन्त हो गये

इतने भोले नहीं कि दुनिया छले और हम पता न पायें उदासीन हो गये जो देखा घने लुटेरे संत हो गये

जब मादक संगीत खनकते सिक्कों का पड़ गया सुनाई सभी इन्द्रियाँ जगी अचानक सभी अंग जीवन्त हो गये

जिनकी महिमा संरक्षित है कितने थानो के ग्रन्थों में लोकतन्त्र का सूत्र पकड़कर माननीय अत्यन्त हो गये

जब भी संकट पड़ा राष्ट्र पर आई बलिदानो की बारी चोर-रास्ता पकड़ भागने को तैय्यार तुरन्त हो गये

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

Draupadi Vastraharan

Paired Painting

Draupadi Vastraharan

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jisne Aage Badh Kar Cheena Ve Sajjana Srimanta Ho Gaye carries.