
क़तआत
Qataat
Balswaroop Rahi
8 verses · ~12 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Zindagi Ik Talash Hai Kya Hai?
Amitabh Tripathi ‘Amit’8 verses · ~1 min
जिन्दगी इक तलाश है, क्या है? दर्द इसका लिबास है क्या है?
फिर हवा ज़हर पी के आई क्या, सारा आलम उदास है, क्या है?
एक सच के हजार चेहरें हैं, अपना-अपना क़यास है, क्या है
जबकि दिल ही मुकाम है रब का, इक जमीं फिर भी ख़ास है, क्या है
राम-ओ-रहमान की हिफ़ाजत में, आदमी! बदहवास है, क्या है?
सुधर तो सकती है दुनियाँ, लेकिन हाल, माज़ी का दास है, क्या है
मिटा रहा है जमाना इसे जाने कब से, इक बला है कि प्यास है, क्या है?
गौर करता हूँ तो आती है हँसी, ये जो सब आस पास है क्या है?
इति

Paired Painting
King Janaka of Mithila
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Zindagi Ik Talash Hai Kya Hai? carries.