
सभ्यता के खड़ंजे पर
Sabhyata Ke Khadanje Par
Geet Chaturvedi
9 verses · ~38 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Ek Antaheen Kavita
Amitabh Tripathi ‘Amit’6 verses · ~2 min
रिसने लगा है पानी पसीजी दीवारों से आँखों से अब और आँसू नहीं पिये जाते पहले रंग उतरा और अब उखड़ने लगा है पलस्तर भी दीवार की कुरूपता उजागार हो रही है धीरे-धीरे व्यर्थ-आशा के गारे में जकड़ी हैं कसमसाती ईंटें कब तक और कहाँ तक?
जीवन! मखमल में लिपटा कूड़े का ढेर कृत्रिम गन्धों से सुवासित अन्तस्तल से असम्पृक्त एक अन्तहीन विडम्बना
प्लास्टिक के फूलों जैसे ऋतु-निरपेक्ष संवेदनाओं के ब्लैक-होल यंत्रचालित यंत्रणा के आविष्कारक और नियंत्रक इस युग के ईश्वर
जीविका के भार से लहूलुहान! खोजता, अपने अस्तित्त्व के समाधान हर चेहरे से पूछता है उसकी पहचान हे! सृष्टि की कृति महान!! क्या इसीलिये किया था मेरा वरण? क्या यही है सहस्राब्दियों का तुम्हारा विकास? या तुम्हारी बुद्धि का अपशिष्ट! गुफायें साक्षी हैं कितनी लुभावनी थी तुम्हारी किलकारी आज अन्तरिक्ष में गूँजता है तुम्हारा क्रूर अट्टहास! किसका परिहास?
रक्त के समुद्र में समाने को तत्पर सभ्यता कृत्रिमता से आबद्ध जीवन की हर व्यथा नकली ने प्रचलन से बाहर कर दिया असली को आँगन में कैक्टस और मरुथल में तुलसी
हृदय की हर चीत्कार अरण्यरोदन हर सम्बोधन एक प्रलाप
इति

Paired Painting
Draupadi Presented to the Pachisi Game
This profound chromolithograph captures one of the most heartbreaking yet spiritually triumphant moments in the Mahabharata. Queen Draupadi, having been lost in a malicious game of dice by her husbands the Pandavas, stands alone in the royal court, confronted by the aggressive Dushasana. As her modesty is brutally challenged, her hands are raised in desperate supplication to the divine, symbolizing the ultimate surrender to cosmic grace. Through the vibrant printing techniques of the Ravi Varma Press, this visual narrative became a household icon of devotion, reminding generations of the unwavering protection that divine intervention offers to the righteous in moments of deepest despair.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ek Antaheen Kavita carries.