№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sakuntala Leaving for King Dushmanta's Palace

Karuna

काहे को ब्याहे बिदेस

Kahe Ko Byahe Bides

Amir Khusrow
2 min read 10 versesविदाईfarewellशादी

10 verses · ~2 min

काहे को ब्याहे बिदेस, अरे, लखिय बाबुल मोरे काहे को ब्याहे बिदेस

भैया को दियो बाबुल महले दो-महले हमको दियो परदेस अरे, लखिय बाबुल मोरे काहे को ब्याहे बिदेस

हम तो बाबुल तोरे खूँटे की गैयाँ जित हाँके हँक जैहें अरे, लखिय बाबुल मोरे काहे को ब्याहे बिदेस

हम तो बाबुल तोरे बेले की कलियाँ घर-घर माँगे हैं जैहें अरे, लखिय बाबुल मोरे काहे को ब्याहे बिदेस

कोठे तले से पलकिया जो निकली बीरन में छाए पछाड़ अरे, लखिय बाबुल मोरे काहे को ब्याहे बिदेस

हम तो हैं बाबुल तोरे पिंजरे की चिड़ियाँ भोर भये उड़ जैहें अरे, लखिय बाबुल मोरे काहे को ब्याहे बिदेस

तारों भरी मैनें गुड़िया जो छोडी़ छूटा सहेली का साथ अरे, लखिय बाबुल मोरे काहे को ब्याहे बिदेस

डोली का पर्दा उठा के जो देखा आया पिया का देस अरे, लखिय बाबुल मोरे काहे को ब्याहे बिदेस

अरे, लखिय बाबुल मोरे काहे को ब्याहे बिदेस अरे, लखिय बाबुल मोरे

इस रचना के कुछ अंशो को हिन्दी फ़िल्म उमराओ जान के लिये जगजीत कौर ने ख़्य्याम के संगीत में गाया भी है

इति

Amir Khusrow

The Poet

अमीर खुसरो

Amir Khusrow

Sakuntala Leaving for King Dushmanta's Palace

Paired Painting

Sakuntala Leaving for King Dushmanta's Palace

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kahe Ko Byahe Bides carries.