№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Nala and Damayanti

Karuna

सारी रैन जागते बीती

Sari Rain Jagte Beeti

Amarnath Srivastava
1 min read 7 versesरातदुःखमाया

7 verses · ~1 min

असगुन के उल्कापातों में सारी रैन जागते बीती

जो दिन उजले चंदन चर्चित उसके लिए उपस्थिति वर्जित हुईं कोयला स्वर्ण गिन्नियाँ कालिख हुई थैलियाँ अर्जित

तीते रहे निबौरी सपने मधु में उम्र पागते बीती

यह बेमेल संग की छाया चमकाती है दुख की छाया उतना ही बाँधे रखती है जितना ही खुलती है माया

टाट लगे उखड़े मलमल को सारी उम्र तागते बीती

प्यासे पाषाणों का होकर लुप्त हो गया कोई निर्झर उसके राग हुए वैरागी जो ऐसी धारा पर निर्भर

बंद बाँसुरी की सुरंग में विह्वल सांस भागते बीती

इति

Amarnath Srivastava

The Poet

अमरनाथ श्रीवास्तव

Amarnath Srivastava

Nala and Damayanti

Paired Painting

Nala and Damayanti

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sari Rain Jagte Beeti carries.