
कच्चे बखिए की तरह रिश्ते उधड़ जाते हैं
Kacche Bakhiye Ki Tarah Rishte Udhad Jate Hain
Nida Fazli
4 verses · ~8 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Sambandhon Ke Thande Ghar Mein
Amarnath Srivastava4 verses · ~1 min
सम्बन्धों के ठंडे घर में वैसे तो सबकुछ है लेकिन इतने नीचे तापमान पर रक्तचाप बेहद खलता है|
दिनचर्या कोरी दिनचर्या घटनायें कोरी घटनायें पढ़ा हुआ अखबार उठाकर हम कब तक बेबस दुहरायें नाम मात्र को सुबह हुई है कहने भर को दिन ढलता है|
सहित ताप अनुकूलित घर में मौसम के प्रतिमान ढूंढते आधी उमर गुजर जाती है प्याले में तूफान ढूंढते गर्म खून वाला तेवर भी अब तो सिर्फ हाथ मलता है|
सजे हुए दस्तरख्वानों पर मरी भूख के ताने -बाने ठहरे हुए समय सी टेबुल टिकी हुई बासी मुस्कानें शिष्टाचार डरे नौकर सा अक्सर दबे पांव चलता है|
इति

Paired Painting
Reclining Woman
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sambandhon Ke Thande Ghar Mein carries.